मथुरा में पार्षद पर जानलेवा हमला: बीच सड़क कुल्हाड़ी लेकर दौड़े आरोपी, CCTV में कैद

  • 72 days ago
  • 495 views


मथुरा के थाना गोविंद नगर क्षेत्र में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक हिस्ट्रीशीटर के बेटों ने नगर निगम के पार्षद पर जानलेवा हमला करने की कोशिश की। ये पूरी वारदात वहां लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है।

वारदात अर्जुनपुरा मोहल्ले की है। पार्षद धनंजय लोधी अपने घर के बाहर स्थानीय लोगों से बात कर रहे थे। तभी इलाके का नामी हिस्ट्रीशीटर दो बेटे वहां पहुंचे और गाली-गलौज शुरू कर दी।CCTV की इन तस्वीरों में देखिए, कैसे आरोपी हाथ में कुल्हाड़ी लेकर पार्षद की तरफ दौड़ता है। हमला इतना अचानक था कि किसी को संभलने का मौका नहीं मिला, लेकिन वहां मौजूद भीड़ ने हिम्मत दिखाई और आरोपी का हाथ पकड़ लिया।

अगर लोग कुल्हाड़ी नहीं छीनते, तो आज मथुरा में कोई बड़ी वारदात हो सकती थी वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़ित पार्षद धनंजय लोधी ने थाना गोविंद नगर में तहरीर दी है। पुलिस ने CCTV फुटेज को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now