स्वीटी सुपारी परिवार की अनूठी पहल, स्व. सुरेश चन्द्र अग्रवाल की स्मृति में मेगा हेल्थ...
- 10h ago
मथुरा। शहर की जामा मस्जिद में नमाज के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब मस्जिद के गुंबद का एक हिस्सा अचानक नीचे गिर गया। घटना के वक्त मस्जिद में नमाजी मौजूद थे। गुंबद गिरते ही लोगों में दहशत फैल गई और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के तुरंत बाद मस्जिद परिसर को खाली कराया गया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा पूरे क्षेत्र को सुरक्षा की दृष्टि से घेर लिया। घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक तौर पर लगातार हो रही बारिश और पुराने निर्माण को संभावित कारणों में माना जा रहा है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही होगी।
प्रशासन ने मस्जिद की संरचनात्मक स्थिति का निरीक्षण कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही विशेषज्ञों की टीम से भवन की सुरक्षा जांच कराई जा रही है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके। यदि जांच में किसी प्रकार की लापरवाही सामने आती है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर