स्वीटी सुपारी परिवार की अनूठी पहल, स्व. सुरेश चन्द्र अग्रवाल की स्मृति में मेगा हेल्थ...
- 10h ago
मथुरा के थाना राया क्षेत्र से दबंगई का एक शर्मनाक मामला सामने आया है, जहां महिलाओं के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मामला नगला अलगर्जी गांव का बताया जा रहा है, जहां कुछ दबंगों पर घर में घुसकर महिला के साथ मारपीट और अभद्रता करने का आरोप लगा है।
पीड़िता किरन देवी के अनुसार, गांव के ही राजवीर, इंदल और बनी सिंह समेत करीब आधा दर्जन लोग उनके घर में जबरन घुस आए। आरोप है कि आरोपियों ने पहले गाली-गलौज की और फिर पशु बांधने का विरोध करने पर महिला के साथ बेरहमी से मारपीट शुरू कर दी।
पीड़िता का कहना है कि दबंगों ने उन्हें लात-घूसों और थप्पड़ों से बुरी तरह पीटा। शोर सुनकर जब परिवार की अन्य महिलाएं और परिजन बचाने पहुंचे तो आरोपियों ने उन्हें भी धमकाया और फर्जी मुकदमे में फंसाने की बात कहते हुए मौके से फरार हो गए।
घटना का वीडियो सामने आने के बाद इलाके में चर्चा का माहौल है। पीड़िता अब न्याय की मांग को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) कार्यालय पहुंची है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि गांव में इस घटना के बाद डर और तनाव का माहौल बना हुआ है।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर