मथुरा में कड़ी सुरक्षा के बीच NEET परीक्षा संपन्न, 6 केंद्रों पर 3360 अभ्यर्थी शामिल

  • 70 days ago
  • 272 views


मथुरा में रविवार को राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। परीक्षा दोपहर 2 बजे शुरू होकर शाम 5 बजे तक चली, जिसमें जिले के 6 केंद्रों पर करीब 3360 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया।

परीक्षा को निष्पक्ष और नकलविहीन बनाने के लिए प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए थे। सभी केंद्रों पर एसडीएम और स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती के साथ तीन स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई। सिटी मजिस्ट्रेट ने विभिन्न केंद्रों का निरीक्षण किया, जबकि कलेक्ट्रेट स्थित एडीएम कार्यालय को कंट्रोल रूम बनाया गया।

मथुरा के बीएसए डिग्री कॉलेज में ब्लॉक A, B और C में तीन केंद्र बनाए गए, वहीं किशोरी रमन इंटर कॉलेज, किशोरी रमन गर्ल्स इंटर कॉलेज और महाराजा अग्रवाल गर्ल्स इंटर कॉलेज में भी परीक्षा आयोजित की गई।

परीक्षा के दौरान केंद्रों के आसपास फोटोस्टेट और साइबर कैफे बंद कराए गए। अभ्यर्थियों को सघन चेकिंग और बायोमेट्रिक सत्यापन के बाद ही प्रवेश दिया गया। केंद्र के अंदर केवल पेन और एडमिट कार्ड ले जाने की अनुमति थी।

भीषण गर्मी को देखते हुए परीक्षार्थियों के लिए पेयजल की समुचित व्यवस्था की गई। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि किसी भी प्रकार की अनियमितता पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now