मथुरा में ‘ड्रिंक एंड ड्राइव’ अभियान चलाकर पुलिस ने की सघन चेकिंग, 12 से अधिक चालान

  • 62 days ago
  • 271 views


मथुरा में सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को मजबूत बनाने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा ‘ड्रिंक एंड ड्राइव’ के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। शनिवार देर रात पुलिस अधीक्षक यातायात राजेश तिवारी और क्षेत्राधिकारी यातायात आशीष शर्मा के नेतृत्व में यातायात पुलिस एवं सीसी टीम ने मांट और फरह टोल प्लाजा पर संयुक्त चेकिंग अभियान चलाकर वाहनों की सघन जांच की।

अभियान के दौरान पुलिस ने ब्रेथ एनालाइजर मशीन के माध्यम से वाहन चालकों की जांच की। जांच के दौरान कई चालक शराब के नशे में वाहन चलाते पाए गए, जिनके खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए 12 से अधिक चालान किए गए। वहीं कुछ वाहनों को सीज भी किया गया।

चेकिंग के दौरान पुलिस ने हेलमेट, सीट बेल्ट और वाहन से संबंधित आवश्यक दस्तावेजों की भी जांच की। अधिकारियों ने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने और सुरक्षित यात्रा करने के लिए जागरूक किया।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि शराब पीकर वाहन चलाना न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि इससे सड़क दुर्घटनाओं का खतरा भी कई गुना बढ़ जाता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपनी और दूसरों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिम्मेदारी के साथ वाहन चलाएं।

पुलिस अधीक्षक यातायात राजेश तिवारी ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण और यातायात व्यवस्था को सुरक्षित बनाए रखने के लिए इस प्रकार के अभियान आगे भी लगातार चलाए जाएंगे।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now