नवरात्र के पहले दिन पथवारी मंदिर मार्ग पर गंदगी से श्रद्धालु परेशान, खबर के बाद...
- 10h ago
मथुरा के थाना जैत क्षेत्र में पेट्रोल पंप से 3,800 रुपये का डीजल भरवाकर बिना पैसे दिए फरार होने वाले तीन युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों को काले रंग की महिंद्रा थार गाड़ी समेत पकड़ा है। मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस के अनुसार, 10 अक्टूबर 2026 की रात करीब 9:15 बजे मानवेन्द्र नगर कॉलोनी से जंगल की ओर जाने वाले रास्ते पर जेसीआर फार्म के गेट से लगभग 150 मीटर दूर सड़क किनारे से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोप है कि उन्होंने थार गाड़ी में 3,800 रुपये का डीजल भरवाया और बिना भुगतान किए मौके से फरार हो गए थे।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अनंत पुत्र नरेंद्र सिंह, निक्की पुत्र रतन सिंह और योगेश पुत्र हरि किशन के रूप में हुई है। तीनों मथुरा जिले के थाना मगोर्रा क्षेत्र के सहायपुर जाटान गांव के निवासी हैं और उनकी उम्र करीब 18 वर्ष बताई गई है।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से डीजल से भरी काले रंग की महिंद्रा थार बरामद की है। इस मामले में थाना जैत पर मुकदमा संख्या 680/2026 के तहत बीएनएस की धारा 303(2), 317(2) और 3(5) में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी सोनू कुमार, उपनिरीक्षक शिव कुमार और पुलिस टीम के अन्य जवान शामिल रहे।
मथुरा के थाना जैत क्षेत्र में पेट्रोल पंप से 3,800 रुपये का डीजल भरवाकर बिना पैसे दिए फरार होने वाले तीन युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों को काले रंग की महिंद्रा थार गाड़ी समेत पकड़ा है। मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार, 10 अक्टूबर 2026 की रात करीब 9:15 बजे मानवेन्द्र नगर कॉलोनी से जंगल की ओर जाने वाले रास्ते पर जेसीआर फार्म के गेट से लगभग 150 मीटर दूर सड़क किनारे से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोप है कि उन्होंने थार गाड़ी में 3,800 रुपये का डीजल भरवाया और बिना भुगतान किए मौके से फरार हो गए थे। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अनंत पुत्र नरेंद्र सिंह, निक्की पुत्र रतन सिंह और योगेश पुत्र हरि किशन के रूप में हुई है। तीनों मथुरा जिले के थाना मगोर्रा क्षेत्र के सहायपुर जाटान गांव के निवासी हैं और उनकी उम्र करीब 18 वर्ष बताई गई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से डीजल से भरी काले रंग की महिंद्रा थार बरामद की है। इस मामले में थाना जैत पर मुकदमा संख्या 680/2026 के तहत बीएनएस की धारा 303(2), 317(2) और 3(5) में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी सोनू कुमार, उपनिरीक्षक शिव कुमार और पुलिस टीम के अन्य जवान शामिल रहे।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!