मथुरा को जलभराव से मिलेगी राहत, नगर आयुक्त जग प्रवेश ने सड़क पर उतरकर संभाली कमान

  • 8 days ago
  • 198 views


मानसून के दौरान मथुरा शहर में जलभराव की समस्या से लोगों को राहत दिलाने के लिए नगर आयुक्त जग प्रवेश खुद मैदान में उतर आए। उन्होंने शहर के विभिन्न क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर निर्माणाधीन सड़कों, नालों और जलभराव वाले संवेदनशील स्थानों का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों और कार्यदायी संस्थाओं को गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय सीमा में कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि बारिश के दौरान शहर में कहीं भी पानी लंबे समय तक जमा नहीं रहना चाहिए और जल निकासी व्यवस्था पूरी तरह प्रभावी रहे।

नगर आयुक्त ने जलभराव वाले स्थानों पर तत्काल पंपिंग, नालों की सफाई और अवरोध हटाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बरसात के मौसम में आमजन को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए नगर निगम की टीमें लगातार निगरानी कर रही हैं। किसी भी शिकायत पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी, ताकि मथुरा वासियों को जलभराव की समस्या से जल्द राहत मिल सके।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now