स्वीटी सुपारी परिवार की अनूठी पहल, स्व. सुरेश चन्द्र अग्रवाल की स्मृति में मेगा हेल्थ...
- 11h ago
मथुरा से एक बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है, जहाँ जिला कारागार में बंद एक पूर्व फौजी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है।
मृतक की पहचान 42 वर्षीय कुशल पाल सिंह पुत्र बृजेंद्र सिंह के रूप में हुई है, जो कि थाना नौहझील क्षेत्र के आवाखेड़ा के रहने वाले थे।
मृतक फौजी के परिवरीजनो का कहना है कि शनिवार की सुबह 5:00 बजे उनके पास जेल से फोन आया था कि कुशल पाल की तबीयत ज्यादा खराब है और उसे मथुरा के जिला अस्पताल में ले जा रहा है लेकिन जैसे ही मृतक के परिजन जिला अस्पताल पहुंचे तो कुशल पाल मृत अवस्था में मिला।
मृतक कुशल पाल की आगामी 8 मई को उनकी जमानत पर सुनवाई होनी थी। मृतक कुशल पाल को देख परिवार में कोहराम मच गया और परिवारिजनों ने जेल प्रशासन पर आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा काटा।
मृतक की बहन सुनीता का आरोप है कि यह आत्महत्या नहीं बल्कि सोची-समझी हत्या है। सुनीता के मुताबिक कल ही भाई से मिलने जेल गई थी, उन्होंने अपनी पत्नी से कपड़े मंगवाए थे। वह ठीक थे, फिर अचानक आत्महत्या कैसे कर सकते हैं जेल में उनके विरोधियों ने मिलकर उनकी जान ली है।
वही मृतक फौजी की पत्नी एवं भाई ने बताया है कि दूसरे पक्ष के लोगों के द्वारा पूर्व में भी मृतक के भाई की हत्या कर दी गई थी लेकिन नौहझील पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की।
मृतक की पत्नी का यह भी कहना है कि वह दो दिन पूर्व अपने पति से मिलने जेल पहुंची और दूसरे पक्ष के लोगों को जेल के आसपास घूमते हुए देखा गया। इधर परिजनों के हंगामे और तनाव को देखते हुए शहर कोतवाल भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने किसी तरह समझा-बुझाकर परिजनों को शांत कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या यह वाकई सुसाइड है या जेल की सुरक्षा के बीच हुई कोई बड़ी साजिश पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर