स्वीटी सुपारी परिवार की अनूठी पहल, स्व. सुरेश चन्द्र अग्रवाल की स्मृति में मेगा हेल्थ...
- 10h ago
मथुरा। केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार की सभी के लिए सुलभ एवं निशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की पहल के तहत महर्षि दयानंद सरस्वती जिला अस्पताल का डायलिसिस विभाग किडनी मरीजों के लिए बड़ी राहत साबित हो रहा है। यहां मरीजों को पूरी तरह निशुल्क डायलिसिस सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे अब उन्हें इलाज के लिए दूसरे शहरों का रुख नहीं करना पड़ता।
डायलिसिस विभाग के मैनेजर डॉ. आर.पी. चौधरी ने बताया कि जिला अस्पताल में वर्ष 2018 से डायलिसिस सेवा संचालित की जा रही है। वर्तमान में विभाग में 70 मरीज पंजीकृत (एक्टिव) हैं, जबकि प्रतिदिन 20 से 25 मरीजों की डायलिसिस की जाती है।
उन्होंने बताया कि शुरुआत में अस्पताल में केवल 6 डायलिसिस मशीनें थीं, लेकिन बढ़ती जरूरतों को देखते हुए अब इनकी संख्या बढ़ाकर 15 कर दी गई है। इनमें पॉजिटिव और नेगेटिव दोनों प्रकार के मरीजों के लिए अलग-अलग मशीनों की व्यवस्था की गई है, ताकि संक्रमण का खतरा न रहे और मरीजों को सुरक्षित उपचार मिल सके।
डॉ. चौधरी ने बताया कि डायलिसिस के दौरान प्रशिक्षित डॉक्टरों और स्टाफ की टीम मरीजों की लगातार निगरानी करती है। आधुनिक मशीनों और विशेषज्ञ चिकित्सा कर्मियों की बदौलत मरीजों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है।
इस सुविधा के शुरू होने से मथुरा और आसपास के जिलों के किडनी रोगियों को बड़ा लाभ मिला है। पहले मरीजों को डायलिसिस के लिए आगरा, अलीगढ़ या दिल्ली जैसे शहरों का रुख करना पड़ता था, लेकिन अब मथुरा जिला अस्पताल में ही मुफ्त और गुणवत्तापूर्ण डायलिसिस सेवा उपलब्ध होने से समय और आर्थिक बोझ, दोनों में राहत मिली है।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर