स्वीटी सुपारी परिवार की अनूठी पहल, स्व. सुरेश चन्द्र अग्रवाल की स्मृति में मेगा हेल्थ...
- 10h ago
मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर जीआरपी पुलिस को शनिवार को बड़ी सफलता हाथ लगी। विशेष चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने एक शातिर चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी के दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। आरोपी लंबे समय से ट्रेनों और रेलवे प्लेटफॉर्म पर यात्रियों को निशाना बनाकर चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहा था।
कार्यवाहक प्रभारी निरीक्षक जीआरपी ललित भाटी ने बताया कि रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में अपराधों की रोकथाम के लिए जीआरपी एवं आरपीएफ द्वारा संयुक्त रूप से समय-समय पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया जाता है। इसी क्रम में शनिवार को मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर सघन चेकिंग की जा रही थी।
चेकिंग के दौरान प्लेटफॉर्म नंबर-8 के आगरा छोर पर एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में घूमता दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रोककर पूछताछ की और थाने लाकर तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से चोरी के दो मोबाइल फोन बरामद हुए।
पकड़े गए आरोपी की पहचान मोनू पुत्र भगवान दास निवासी सुभाष नगर, थाना कोतवाली मथुरा के रूप में हुई है। पूछताछ में पता चला कि वह ट्रेनों और स्टेशन पर सो रहे यात्रियों का सामान चोरी कर फरार हो जाता था।
जीआरपी के अनुसार आरोपी के खिलाफ पहले भी चोरी के कई मुकदमे दर्ज हैं और वह पूर्व में जेल भी जा चुका है। इसके बावजूद वह लगातार चोरी की घटनाओं में सक्रिय था।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। जीआरपी अधिकारियों का कहना है कि यात्रियों की सुरक्षा को लेकर चेकिंग अभियान आगे भी जारी रहेगा।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर