मथुरा: ई-रिक्शा चालक हत्याकांड का खुलासा, दो आरोपी चाकू सहित गिरफ्तार

  • 15h Ago 82 Views


मथुरा। थाना जैत पुलिस और सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए ई-रिक्शा चालक रामू हत्याकांड का खुलासा कर दो वांछित आरोपियों को आला कत्ल (चाकू) समेत गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी हत्या के मामले में फरार चल रहे थे।

पुलिस के अनुसार मुखबिर की सूचना पर ओमैक्स सिटी के पीछे चंद्रोदय मंदिर के कच्चे रास्ते से 26 सितंबर की रात 12:09 बजे अरमान (18) और रोहित उर्फ राधे (19) को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया। तलाशी में अरमान के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त चाकू और रोहित के पास से एक अवैध चाकू बरामद हुआ।

पुलिस जांच में सामने आया कि 11 सितंबर को बुर्जा-तेहरा मार्ग स्थित पुष्पांजलि के पास सिगरेट लेने-देने के विवाद में ई-रिक्शा चालक रामू पर चार युवकों ने चाकू से हमला किया था। गंभीर रूप से घायल रामू की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई थी, जिसके बाद हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया।

पूछताछ में मुख्य आरोपी अरमान ने बताया कि करीब छह माह पहले रामू से ई-रिक्शा की टक्कर को लेकर उसका विवाद हुआ था और उसी रंजिश में उसने साथियों के साथ मिलकर रामू पर हमला किया। पुलिस के अनुसार वारदात के दौरान रोहित और एक अन्य साथी ने रामू को पकड़ लिया, जबकि अरमान ने चाकू से हमला किया।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now