स्वीटी सुपारी परिवार की अनूठी पहल, स्व. सुरेश चन्द्र अग्रवाल की स्मृति में मेगा हेल्थ...
- 11h ago
उत्तर प्रदेश के पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने मथुरा दौरे के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर सरकार की प्राथमिकताओं को स्पष्ट किया। बैठक के बाद उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार निराश्रित गौवंश के संरक्षण को लेकर पूरी तरह गंभीर है और इसके लिए आश्रय स्थलों पर चारा, भूसा और पानी की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।
मंत्री ने गोचर भूमि को अवैध कब्जों से मुक्त कराने की बात कही, ताकि वहां हरा चारा उगाकर गौवंश के लिए स्थायी व्यवस्था की जा सके। साथ ही गौशालाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए गोबर से बायोगैस और जैविक खाद उत्पादन को बढ़ावा देने पर जोर दिया।
यमुना नदी के शुद्धिकरण को लेकर भी उन्होंने बड़ा ऐलान किया और कहा कि सरकार इसे स्वच्छ और निर्मल बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। मथुरा के धार्मिक महत्व को देखते हुए स्नान कुंडों में गंगाजल पहुंचाने की परियोजना भी जल्द शुरू की जाएगी।
विपक्ष पर हमला बोलते हुए धर्मपाल सिंह ने कहा कि विपक्ष केवल नकारात्मक राजनीति कर रहा है, जबकि भाजपा सरकार विकास और महिला सुरक्षा के मुद्दों पर काम कर रही है और 2027 में फिर से प्रचंड जीत दर्ज करेगी।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर