मारपीट और फायरिंग के आरोपियों पर कार्रवाई की मांग, SSP दफ्तर पहुंचीं महिलाएं

  • 65 days ago
  • 210 views


गोवर्धन क्षेत्र के गांव नगला धन्नू में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट और फायरिंग का मामला अब एसएसपी कार्यालय पहुंच गया है। शुक्रवार को दर्जनों महिलाएं और ग्रामीण न्याय की मांग को लेकर एसएसपी दफ्तर पहुंचे और आरोप लगाया कि घटना का वीडियो वायरल होने के बावजूद पुलिस आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं कर रही है।

दरअसल बुधवार को गांव नगला धन्नू में जमीन विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए थे। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में जमकर ईंट-पत्थर चले और लाठी-डंडों, फरसों व अवैध हथियारों से फायरिंग होने लगी। घटना के दौरान पूरे गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया था। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में भी लोग खुलेआम मारपीट और फायरिंग करते दिखाई दे रहे हैं।

पीड़ित पक्ष की महिला अनीता का आरोप है कि नामजद लोगों ने उनके परिवार के साथ बेरहमी से मारपीट की और जान से मारने की नीयत से फायरिंग की। उनका कहना है कि घटना के बाद जब वे शिकायत लेकर थाने पहुंचे तो पुलिस ने गंभीरता से कार्रवाई नहीं की, उल्टा उन्हें ही परेशान किया जा रहा है।

कार्रवाई न होने से नाराज ग्रामीणों और महिलाओं ने शुक्रवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचकर पुलिस कप्तान से मुलाकात की। इस दौरान पीड़ित पक्ष ने घटना से जुड़े वीडियो और अन्य साक्ष्य भी अधिकारियों को दिखाए। महिलाओं ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की है।

ग्रामीणों का कहना है कि गांव में अभी भी तनाव का माहौल बना हुआ है और आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं, जिससे लोगों में डर बना हुआ है। अब सभी की निगाहें पुलिस प्रशासन की अगली कार्रवाई पर टिकी हैं।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now