मांट में नुक्कड़ नाटक से गूंजा सेवा संकल्प अभियान, जनकल्याणकारी योजनाओं की दी जानकारी

  • संवाददाता: आकाश शर्मा
  • 15h Ago 126 Views


सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शनिवार को मांट कस्बे में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से केंद्र और प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक राजेश चौधरी रहे।

सरकारी बस स्टैंड पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम की तैयारियां पूरी थीं, लेकिन बारिश के कारण मंच और स्थल की व्यवस्था प्रभावित हो गई। इसके बाद अधिकारियों ने बस स्टैंड की बिल्डिंग में कार्यक्रम स्थानांतरित किया, जहां नुक्कड़ नाटक का सफल आयोजन हुआ।

विधायक राजेश चौधरी ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य आमजन तक सरकार की योजनाओं की जानकारी पहुंचाना और पात्र लोगों को उनका लाभ लेने के लिए जागरूक करना है। उन्होंने कलाकारों का पटका पहनाकर सम्मान भी किया।

नुक्कड़ नाटक के माध्यम से कलाकारों ने विभिन्न सरकारी योजनाओं, जनकल्याणकारी कार्यक्रमों और सामाजिक जागरूकता से जुड़े संदेश प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किए।

कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी अभिमन्यु सेठ, देशराज चौधरी, चतुर चौधरी, रमनलाल, विवेक सिसोदिया, मनोहर लाल, नरेंद्र सिंह, धीरज सिंह सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। संचालन दीपक शास्त्री ने किया।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now