वृंदावन में चोर गिरफ्तार: अवैध चाकू, चोरी का मोबाइल, पर्स और नकदी बरामद...
- 8h ago
थाना जमुनापार पुलिस ने जनता के सहयोग से एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले गैंग के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से एटीएम से निकाले गए ₹3,000 बरामद किए गए हैं, जबकि उसके अन्य साथी मौके से कार लेकर फरार हो गए।
पुलिस के अनुसार, घटना 26 सितंबर को माता वाली गली स्थित हिटेची एटीएम की है। कृष्णधाम कॉलोनी निवासी अभिषेक अपने दादा के एटीएम कार्ड से रुपये निकालने पहुंचा था। इसी दौरान 2–3 युवक एटीएम में आए और धोखाधड़ी कर उसका कार्ड बदल लिया। आरोपियों ने दादा के कार्ड से ₹3,000 निकाल लिए।
कुछ देर बाद अभिषेक को पता चला कि उसके पास मौजूद कार्ड किसी धर्मेंद्र नाम के व्यक्ति का है। उसने एटीएम के बाहर एक आरोपी को स्विफ्ट डिजायर कार में बैठकर भागने की कोशिश करते देखा और साहस दिखाते हुए उसे पकड़ लिया। इस दौरान आरोपी ने अभिषेक का असली एटीएम कार्ड कार के अंदर फेंक दिया, जबकि उसके साथी कार लेकर फरार हो गए।
सूचना मिलते ही जमुनापार पुलिस मौके पर पहुंची और पकड़े गए आरोपी प्रदीप (33 वर्ष) निवासी गोपी खेड़ा, थाना चांदहट, जिला पलवल (हरियाणा) को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से एटीएम से निकाले गए ₹3,000 बरामद हुए।
पीड़ित की तहरीर पर थाना जमुनापार में धारा 318(4), 303(2) और 317(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की गई है। पुलिस फरार साथियों की तलाश में दबिश दे रही है।
थाना जमुनापार पुलिस ने जनता के सहयोग से एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले गैंग के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से एटीएम से निकाले गए ₹3,000 बरामद किए गए हैं, जबकि उसके अन्य साथी मौके से कार लेकर फरार हो गए। पुलिस के अनुसार, घटना 26 सितंबर को माता वाली गली स्थित हिटेची एटीएम की है। कृष्णधाम कॉलोनी निवासी अभिषेक अपने दादा के एटीएम कार्ड से रुपये निकालने पहुंचा था। इसी दौरान 2–3 युवक एटीएम में आए और धोखाधड़ी कर उसका कार्ड बदल लिया। आरोपियों ने दादा के कार्ड से ₹3,000 निकाल लिए। कुछ देर बाद अभिषेक को पता चला कि उसके पास मौजूद कार्ड किसी धर्मेंद्र नाम के व्यक्ति का है। उसने एटीएम के बाहर एक आरोपी को स्विफ्ट डिजायर कार में बैठकर भागने की कोशिश करते देखा और साहस दिखाते हुए उसे पकड़ लिया। इस दौरान आरोपी ने अभिषेक का असली एटीएम कार्ड कार के अंदर फेंक दिया, जबकि उसके साथी कार लेकर फरार हो गए। सूचना मिलते ही जमुनापार पुलिस मौके पर पहुंची और पकड़े गए आरोपी प्रदीप (33 वर्ष) निवासी गोपी खेड़ा, थाना चांदहट, जिला पलवल (हरियाणा) को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से एटीएम से निकाले गए ₹3,000 बरामद हुए। पीड़ित की तहरीर पर थाना जमुनापार में धारा 318(4), 303(2) और 317(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की गई है। पुलिस फरार साथियों की तलाश में दबिश दे रही है।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!