घर से नाराज होकर खैर पहुंची बालिका, मिशन शक्ति टीम ने सकुशल परिवार से मिलाया

  • 15h Ago 71 Views


मथुरा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान के लिए चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत थाना सुरीर पुलिस ने सराहनीय कार्य करते हुए घर से नाराज होकर निकली एक बालिका को सकुशल बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

थाना सुरीर क्षेत्र के एक व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दी कि उनकी पुत्री घर से नाराज होकर खैर (अलीगढ़) चली गई है। सूचना मिलते ही मिशन शक्ति टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए खैर पहुंचकर बालिका को सुरक्षित बरामद कर लिया।

इसके बाद पुलिस टीम ने बालिका और उसके परिवार के सदस्यों की काउंसलिंग की तथा आपसी संवाद के माध्यम से उनकी समस्याओं का समाधान कराया। पुलिस की समझाइश के बाद बालिका को सकुशल उसके परिजनों के हवाले कर दिया गया।

बालिका के परिवार ने मिशन शक्ति टीम की तत्परता और संवेदनशील कार्यशैली की सराहना करते हुए पुलिस का आभार व्यक्त किया।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now