महाराजा अग्रसेन महोत्सव के चौथे दिन पुष्पांजलि और ध्वजारोहण, 13 अक्टूबर से सजेगा भव्य मेला

  • 1d Ago 131 Views


मथुरा में श्री अग्रवाल सभा के तत्वावधान में महाराजा अग्रसेन महोत्सव के चौथे दिन पुष्पांजलि एवं ध्वजारोहण समारोह श्रद्धा और उत्साह के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 8 बजे अग्रवाटिका में महाराजा अग्रसेन को पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन करने के साथ हुई। इसके बाद मसानी स्थित अग्रसेन चौक पर माल्यार्पण और कलश यात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें अग्रवाल समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

इसके बाद तिलक द्वार अग्रवाल धर्मशाला में ध्वजारोहण, हवन, सांस्कृतिक कार्यक्रम और सहभोज का आयोजन हुआ। इस दौरान समाज के लोगों ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम की जानकारी देते हुए धर्मशाला के अध्यक्ष हरिओम अग्रवाल मांट वाले और मंत्री कृष्ण मुरारी नेताजी ने आयोजन की रूपरेखा साझा की। वहीं मीडिया प्रभारी सचिन अग्रवाल ने बताया कि 13, 14 और 15 अक्टूबर को बीएसए डिग्री कॉलेज में विशाल अग्रसेन मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले को भव्य बनाने के लिए तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।

तीन दिवसीय मेले में पहले दिन सम्मान समारोह के बाद विराट कवि सम्मेलन आयोजित होगा। दूसरे दिन महिला समिति की ओर से रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम और संदेशात्मक नाटक प्रस्तुत किए जाएंगे। साथ ही मुंबई का मशहूर रॉक बैंड भजन जैमिंग के जरिए धार्मिक भजनों को आधुनिक संगीत के साथ पेश करेगा। मेले के अंतिम दिन 15 अक्टूबर को बॉलीवुड गायिका पलक मुच्छल अपनी शानदार प्रस्तुति देंगी।

मुख्य चुनाव अधिकारी एवं मेला संरक्षक जयंती प्रसाद अग्रवाल ने समाज के सभी लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर अग्रसेन मेले को सफल बनाने की अपील की।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now