लक्ष्मण अखाड़े की जमीन पर विवाद, दोनों पक्षों ने ठोकी दावेदारी, भू-माफियाओं से सांठगांठ के आरोप

  • 8 days ago
  • 248 views


मथुरा के थाना कोतवाली क्षेत्र स्थित लक्ष्मण अखाड़ा इन दिनों जमीन विवाद को लेकर चर्चा में है। अखाड़ा समिति ने आरोप लगाया है कि कुछ लोग अखाड़े की जमीन पर कब्जा कर उसे बेचने की साजिश रच रहे हैं। वहीं दूसरे पक्ष ने भी जमीन पर अपना दावा जताया है। विवाद इतना बढ़ गया कि हनुमान मंदिर की कोठरी पर दोनों पक्षों ने अलग-अलग ताले लगा दिए हैं।

अखाड़ा लक्ष्मणगढ़ के अध्यक्ष देवेंद्र चतुर्वेदी का कहना है कि वर्षों से जर्जर पड़े इस अखाड़े के संरक्षण और पुनर्निर्माण के लिए चतुर्वेदी समाज के करीब 200 परिवारों ने 25 लाख रुपये का सहयोग दिया। उनके अनुसार टीले पर बने इस ऐतिहासिक अखाड़े को गिरने से बचाया गया और जल्द ही भूमि पूजन कर पुनर्निर्माण शुरू होना था।

देवेंद्र चतुर्वेदी का आरोप है कि निर्माण शुरू होने से पहले ही दो परिवारों ने जमीन पर अपना दावा ठोक दिया और अब कथित तौर पर जमीन बेचने के लिए अन्य लोगों से सांठगांठ कर रहे हैं। उनका कहना है कि अखाड़े और मंदिर की भूमि किसी व्यक्ति की नहीं, बल्कि हनुमान जी के नाम पर है।

उन्होंने बताया कि 27 जून को करीब 50 लाख रुपये की लागत से भव्य हनुमान मंदिर निर्माण का कार्य शुरू होना था, लेकिन दूसरे पक्ष द्वारा सिटी मजिस्ट्रेट को शिकायत दिए जाने के बाद प्रशासन ने फिलहाल मंदिर की यथास्थिति बनाए रखने के निर्देश जारी कर दिए। इसके चलते निर्माण कार्य रोक दिया गया।

देवेंद्र चतुर्वेदी ने इन आरोपों के लिए रविकांत चतुर्वेदी और मनमोहन चतुर्वेदी को जिम्मेदार ठहराया ह

यह समाचार एक पक्ष द्वारा लगाए गए आरोपों पर आधारित है। दूसरे पक्ष का पक्ष अभी प्राप्त नहीं हो सका है। उनका बयान मिलने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित और प्रसारित किया जाएगा।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now