लखीमपुर खीरी में भीषण सड़क हादसा - ट्रक-मैजिक की टक्कर में आठ लोगों की गई जान

  • 55 days ago
  • 848 views


लखीमपुर खीरी में सोमवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे ने आठ लोगों की जिंदगी छीन ली। एनएच-730 पर तेज रफ्तार ट्रक और मैजिक वाहन की आमने-सामने टक्कर में आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।


दर्दनाक हादसा अदलीसपुर गांव के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार ट्रक और मैजिक वाहन की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि मैजिक वाहन के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार लोगों को संभलने तक का मौका नहीं मिला।

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायल व्यक्ति को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मृतकों की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। शुरुआती जांच में हादसे की वजह तेज रफ्तार और लापरवाही मानी जा रही है।

मुख्यमंत्री ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताई है और अधिकारियों को घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश दिए हैं।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now