कराहरी में धूमधाम से निकली भगवान श्रीराम की बरात, दर्जनों झांकियों और बैंडबाजों ने मोहा मन

  • संवाददाता: किशन कुमार वर्मा
  • 1d Ago 123 Views


मथुरा के कराहरी कस्बे में शनिवार को श्री आदर्श रामलीला कमेटी के तत्वावधान में भगवान श्रीराम की भव्य रामबरात निकाली गई। दर्जनों आकर्षक झांकियों, बैंडबाजों और भक्तिमय माहौल के बीच निकली शोभायात्रा को देखने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। रामबरात के स्वागत में पूरा कस्बा दुल्हन की तरह सजा नजर आया।

रामबरात का शुभारंभ पैठ बाजार स्थित रामलीला मैदान से हुआ। शोभायात्रा होली वाला मोहल्ला, अंबेडकर पार्क और बस स्टैंड होते हुए मुख्य बाजार पहुंची। इसके बाद ब्रह्मपुरी स्थित जनकपुरी में बरात का भव्य स्वागत किया गया। रास्ते में जगह-जगह स्वागत द्वार बनाए गए, वहीं श्रद्धालुओं ने घरों की छतों से पुष्पवर्षा कर भगवान श्रीराम का अभिनंदन किया।

बैंडबाजों की मधुर धुन और मनमोहक झांकियों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। इस दौरान श्री आदर्श रामलीला कमेटी के अध्यक्ष ओपी सोलंकी सहित कमेटी के पदाधिकारी और कस्बे के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

रामबरात के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए थाना सुरीर के थानाध्यक्ष अरुण कुमार पुलिस बल के साथ तैनात रहे।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now