स्वीटी सुपारी परिवार की अनूठी पहल, स्व. सुरेश चन्द्र अग्रवाल की स्मृति में मेगा हेल्थ...
- 11h ago
मथुरा के जिला अस्पताल में शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब प्रदेश के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण महानिदेशक डॉ. एचडी अग्रवाल औचक निरीक्षण के लिए पहुंच गए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और विभिन्न वार्डों का दौरा कर भर्ती मरीजों से सुविधाओं को लेकर फीडबैक लिया।
ओपीडी में मरीजों की भारी भीड़ देखकर महानिदेशक ने अधिकारियों को तुरंत व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मरीजों को लंबी लाइनों और परेशानी से राहत दिलाने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं।
मीडिया से बातचीत करते हुए डॉ. एचडी अग्रवाल ने माना कि जिला अस्पताल में डॉक्टरों की कुछ कमी है, जिसे शासन स्तर से जल्द पूरा किया जाएगा। उन्होंने अस्पताल में खराब पड़ी मशीनों को भी जल्द ठीक कराने का आश्वासन दिया।
निरीक्षण के दौरान महानिदेशक ने जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. नीरज अग्रवाल के कार्यों की सराहना की। साथ ही उन वरिष्ठ डॉक्टरों का भी उत्साहवर्धन किया, जो 62 वर्ष की आयु में भी पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ मरीजों की सेवा कर रहे हैं।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर