जेल में सैनिक की मौत पर भड़का गुस्सा: भूतपूर्व सैनिक परिषद ने DM को सौंपा ज्ञापन, निष्पक्ष जांच की मांग

  • 69 days ago
  • 235 views


मथुरा में कारागार में सैनिक की संदिग्ध मौत के मामले ने तूल पकड़ लिया है। इस घटना को लेकर भूतपूर्व सैनिक परिषद के कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए निष्पक्ष और उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।

परिषद के पदाधिकारियों ने कहा कि 2 मई को हुई इस घटना से सैनिक समाज और आम जनता में भारी आक्रोश है। उनका कहना है कि मामले की सच्चाई सामने लाने के लिए समयबद्ध जांच शुरू की जाए और प्रथम दृष्टया जिम्मेदार अधिकारियों व कर्मचारियों को तत्काल निलंबित किया जाए।

परिषद ने यह भी मांग की कि जांच में दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। साथ ही मृतक सैनिक के परिजनों को उचित मुआवजा और सुरक्षा उपलब्ध कराई जाए।

इसके अलावा, जांच प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट को सार्वजनिक करने की मांग भी उठाई गई है।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now