स्वीटी सुपारी परिवार की अनूठी पहल, स्व. सुरेश चन्द्र अग्रवाल की स्मृति में मेगा हेल्थ...
- 10h ago
वर्ष 2026 में होने वाली जनगणना को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने लोगों से जनगणना अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने और सही जानकारी उपलब्ध कराने की अपील की है।
मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने कहा कि जनगणना देश के विकास और योजनाओं के निर्धारण का महत्वपूर्ण आधार होती है। उन्होंने बताया कि उन्होंने स्वयं भी अपनी जानकारी दर्ज कराकर अभियान में सहभागिता निभाई है। साथ ही क्षेत्रवासियों और समस्त ब्रजवासियों से जिम्मेदारी के साथ जनगणना में सहयोग करने का आग्रह किया।
उन्होंने लोगों के बीच फैल रही भ्रांतियों को दूर करते हुए कहा कि जनगणना का मतदान सूची या वोट बनवाने से कोई संबंध नहीं है। कोई भी व्यक्ति देश में कहीं भी रहकर अपना वोट बनवा सकता है। इसलिए नागरिक बिना किसी भ्रम के सही और सटीक जानकारी देकर जनगणना अभियान को सफल बनाएं।
वर्ष 2026 में होने वाली जनगणना को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने लोगों से जनगणना अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने और सही जानकारी उपलब्ध कराने की अपील की है। मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने कहा कि जनगणना देश के विकास और योजनाओं के निर्धारण का महत्वपूर्ण आधार होती है। उन्होंने बताया कि उन्होंने स्वयं भी अपनी जानकारी दर्ज कराकर अभियान में सहभागिता निभाई है। साथ ही क्षेत्रवासियों और समस्त ब्रजवासियों से जिम्मेदारी के साथ जनगणना में सहयोग करने का आग्रह किया। उन्होंने लोगों के बीच फैल रही भ्रांतियों को दूर करते हुए कहा कि जनगणना का मतदान सूची या वोट बनवाने से कोई संबंध नहीं है। कोई भी व्यक्ति देश में कहीं भी रहकर अपना वोट बनवा सकता है। इसलिए नागरिक बिना किसी भ्रम के सही और सटीक जानकारी देकर जनगणना अभियान को सफल बनाएं।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!