स्वीटी सुपारी परिवार की अनूठी पहल, स्व. सुरेश चन्द्र अग्रवाल की स्मृति में मेगा हेल्थ...
- 10h ago
मथुरा के थाना यमुनापार क्षेत्र में पानीगांव-वृंदावन बाईपास रोड पर मिली अज्ञात महिला की लाश की गुत्थी अब सुलझती नजर आ रही है। पुलिस जांच के बीच मृतका के पति ने अपनी पत्नी के प्रेमी पर हत्या का गंभीर आरोप लगाया है। आरोप है कि महिला अपने परिवार के पास लौटना चाहती थी, लेकिन प्रेमी ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी और शव सड़क किनारे फेंककर फरार हो गया।
यह मामला अलीगढ़ के गोण्डा निवासी कोमल और उसके पति राजू सिंह से जुड़ा है। परिजनों के अनुसार, करीब 10 वर्ष पहले दोनों की शादी हुई थी और उनके दो मासूम बच्चे हैं।
आरोप है कि करीब 7-8 महीने पहले राया क्षेत्र निवासी सतीश सिंह उर्फ एस.के. चौधरी ने कोमल को अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। इसके बाद कोमल अपने पति और बच्चों को छोड़कर उसके साथ चली गई। बताया जा रहा है कि आरोपी ने यमुनापार के अंबेडकर नगर में उसके रहने की व्यवस्था भी कराई थी।
परिजनों का कहना है कि कुछ समय बाद कोमल को अपनी गलती का एहसास हुआ और वह अपने पति व बच्चों के पास वापस लौटना चाहती थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद होने लगा।
पति का आरोप है कि इसी विवाद के चलते सतीश ने कोमल का गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को कार में रखकर पानीगांव-वृंदावन बाईपास रोड पर फेंक दिया, ताकि घटना को छिपाया जा सके।
घटना के बाद मृतका के पति राजू सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर मामले की जांच शुरू कर दी है और सभी पहलुओं पर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।
यह खबर मृतका के पति और परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों पर आधारित है। मामले की जांच जारी है। पुलिस की जांच और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर