स्वीटी सुपारी परिवार की अनूठी पहल, स्व. सुरेश चन्द्र अग्रवाल की स्मृति में मेगा हेल्थ...
- 10h ago
वृंदावन । विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक और निर्णायक जीत की गूँज अब धर्मनगरी वृंदावन के मठ-मंदिरों में भी सुनाई दे रही है।
सोमवार को वृंदावन-छटीकरा मार्ग स्थित प्रतिष्ठित हनुमान टेकरी आश्रम में जीत का जश्न बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। महंत मोहिनी बिहारी शरण महाराज की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में नगर के प्रमुख साधु-संतों और विद्वानों ने शिरकत की।
जीत की खुशी में डूबे संतों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। आश्रम परिसर में मौजूद सैकड़ों साधु-सेवाओं और ब्रजवासियों के बीच भी मिठाई का वितरण किया गया। हनुमान जी के जयकारों और 'भारत माता की जय' के उद्घोष से पूरा आश्रम परिसर गुंजायमान हो गया। संतों का मानना है कि यह जीत केवल एक दल की नहीं, बल्कि सनातन संस्कृति और विकास के प्रति जनमानस के अटूट विश्वास की जीत है।
इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए प्रसिद्ध भागवत प्रवक्ता आचार्य बद्रीश ने कहा कि चुनाव परिणामों ने स्पष्ट कर दिया है कि देश की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की विचारधारा के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा, "जनता ने नकारात्मक राजनीति को नकार कर विकास और सुशासन को चुना है। यह जीत आने वाले समय में देश को नई ऊँचाइयों पर ले जाएगी।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर