गोवर्धन तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस, 100 से ज्यादा शिकायतें दर्ज

  • 71 days ago
  • 185 views


गोवर्धन तहसील सभागार में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में फरियादी अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। कार्यक्रम में नागेंद्र प्रताप, शैलेन्द्र कुमार पांडे, चंद्र प्रकाश सिंह और श्लोक कुमार सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

समाधान दिवस के दौरान 100 से अधिक शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें अधिकतर राजस्व विभाग से संबंधित थीं। अधिकारियों ने कई मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया, जबकि शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को सौंपते हुए शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

इस मौके पर जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने कहा कि जनसमस्याओं का त्वरित और पारदर्शी निस्तारण सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि हर शिकायत को गंभीरता से लेते हुए निर्धारित समय सीमा के भीतर उसका समाधान सुनिश्चित किया जाए।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now