स्वीटी सुपारी परिवार की अनूठी पहल, स्व. सुरेश चन्द्र अग्रवाल की स्मृति में मेगा हेल्थ...
- 10h ago
मथुरा के गोवर्धन थाना क्षेत्र के नगला धन्नू गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट, पथराव और फायरिंग होने से इलाके में दहशत फैल गई। घटना बुधवार दोपहर की बताई जा रही है, जहां दोनों पक्ष लाठी-डंडे, फरसा, अवैध तमंचे और बंदूक लेकर आमने-सामने आ गए।
विवाद इतना बढ़ गया कि पूरे गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। ग्रामीणों ने डर के चलते अपने घरों के दरवाजे और खिड़कियां बंद कर लीं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में लिया।
मामले में पलसों चौकी प्रभारी Satendra Singh की तहरीर पर थाना गोवर्धन में 14 नामजद और 3-4 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
सीओ Anil Kumar Singh के अनुसार दोनों पक्ष एक-दूसरे पर ईंट-पत्थर फेंकते हुए जान से मारने की धमकी दे रहे थे। इसी दौरान फायरिंग भी हुई, जिससे गांव में भय का माहौल बन गया।
पुलिस ने घटनास्थल से दो खोखा कारतूस बरामद किए हैं। इसके अलावा बड़ी मात्रा में ईंट-पत्थर और चप्पलें भी कब्जे में ली गई हैं। पुलिस ने सभी सामान को सील कर जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल की वीडियो रिकॉर्डिंग भी कराई गई है।
पुलिस के अनुसार रामवीर, रमनलाल, गोविंद, पुष्पेंद्र कुमार, संजय, कृष्ण मुरारी, राजू, प्रताप, नरेश, श्याम, होती, नरेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह, हरिश्चंद्र समेत अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और मामले की जांच जारी है।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर