स्वीटी सुपारी परिवार की अनूठी पहल, स्व. सुरेश चन्द्र अग्रवाल की स्मृति में मेगा हेल्थ...
- 10h ago
65 वर्षीय आरोपी डहरूआ फाटक के पास से गिरफ्तार, पीड़िता की शिकायत पर दर्ज हुआ था मुकदमा
मथुरा। थाना जमुनापार पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी को घटना के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी मानवीर सिंह (65 वर्ष) निवासी दीवाना कलां, थाना जमुनापार को मंगलवार सुबह डहरूआ फाटक के पास से गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने 6 जुलाई को शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपी मानवीर सिंह ने उसके साथ दुष्कर्म किया तथा जान से मारने की धमकी दी। शिकायत में दो अन्य आरोपियों दिलीप और कुमरपाल पर मारपीट, गाली-गलौज और धमकी देने का भी आरोप लगाया गया था।
पीड़िता की तहरीर के आधार पर थाना जमुनापार में मु.अ.सं. 254/2026 के तहत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने बताया कि मामले में नामजद अन्य आरोपियों की तलाश भी जारी है।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर