दूध देने पहुंचा दूधिया तो कमरे में मिली महिला की लाश, इलाके में फैली सनसनी

  • 64 days ago
  • 303 views


मथुरा के रोटी गोदाम मोहल्ले में उस समय सनसनी फैल गई, जब 50 वर्षीय स्वप्निल शर्मा उर्फ नीलू का शव उनके घर के कमरे में चारपाई पर पड़ा मिला। महिला अपने छोटे भाई सोनू शर्मा के साथ घर में रहती थीं। माता-पिता के निधन के बाद दोनों भाई-बहन अविवाहित रहकर एकांत में जीवन व्यतीत कर रहे थे।

बताया जा रहा है कि तीन दिन पहले भाई सोनू किसी काम से बाहर गया हुआ था। पिछले दो-तीन दिनों से घर से कोई दूध लेने बाहर नहीं आया, तो शनिवार सुबह दूधिया खुद घर के अंदर पहुंच गया। कमरे का दरवाजा खोलते ही उसके होश उड़ गए। सामने चारपाई पर महिला का शव पड़ा था, जिससे तेज दुर्गंध आ रही थी।

घटना की सूचना मिलते ही सदर बाजार पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया मौत का कारण बीमारी प्रतीत हो रहा है, लेकिन शव कई दिन पुराना होने के कारण स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है।

फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और महिला के भाई के लौटने का इंतजार कर रही है, ताकि मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now