स्वीटी सुपारी परिवार की अनूठी पहल, स्व. सुरेश चन्द्र अग्रवाल की स्मृति में मेगा हेल्थ...
- 11h ago
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य बुधवार को वृन्दावन पहुंचे, जहां उन्होंने विश्व प्रसिद्ध ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में विधि-विधान के साथ दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद लिया। मंदिर के सेवायतों ने उपमुख्यमंत्री का अंगवस्त्र और माला पहनाकर स्वागत किया।
इस दौरान भाजपा के स्थानीय विधायक, वरिष्ठ पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। मंदिर में दर्शन-पूजन के बाद उपमुख्यमंत्री कलेक्ट्रेट सभागार पहुंचे, जहां उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ कानून-व्यवस्था और विकास कार्यों को लेकर समीक्षा बैठक की।
मीडिया से बातचीत करते हुए केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि उन्होंने ठाकुर बांके बिहारी जी से देश-दुनिया के सभी भक्तों के सुख, समृद्धि और कष्टों के निवारण की प्रार्थना की है।
उन्होंने असम विधानसभा चुनाव के परिणामों का उल्लेख करते हुए कहा कि जिस प्रकार हेमंत बिस्वा शर्मा के नेतृत्व में असम में तीसरी बार प्रचंड बहुमत की सरकार बनी है, उसी तरह वर्ष 2027 में उत्तर प्रदेश में भी भारतीय जनता पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।
उपमुख्यमंत्री ने राज्य में सुशासन, रामराज्य और मजबूत कानून-व्यवस्था बनाए रखने की प्रतिबद्धता दोहराई। वहीं प्रतीक यादव के असामयिक निधन पर उन्होंने गहरा दुख व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदनाएं प्रकट कीं।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर