राजेंद्र सिंह सिकरवार के निधन पर मथुरा पहुंचे जयंत चौधरी, नम आंखों से दी श्रद्धांजलि...
- 12h ago
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच और हरियाणा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में भाऊ गैंग के दो कथित शूटरों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपी राजधानी के एक मशहूर डॉक्टर की हत्या की साजिश को अंजाम देने पहुंचे थे, लेकिन समय रहते ऑपरेशन सफल होने से बड़ी वारदात टल गई।
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि भाऊ गैंग से जुड़े शूटर बक्करवाला इलाके में मौजूद हैं। इसके बाद दिल्ली क्राइम ब्रांच और हरियाणा पुलिस की संयुक्त टीम ने संदिग्ध महिंद्रा थार को रोकने की कोशिश की, लेकिन आरोपियों ने वाहन भगाने का प्रयास किया और पीछा किए जाने पर पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी।
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच और हरियाणा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में भाऊ गैंग के दो कथित शूटरों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपी राजधानी के एक मशहूर डॉक्टर की हत्या की साजिश को अंजाम देने पहुंचे थे, लेकिन समय रहते ऑपरेशन सफल होने से बड़ी वारदात टल गई। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि भाऊ गैंग से जुड़े शूटर बक्करवाला इलाके में मौजूद हैं। इसके बाद दिल्ली क्राइम ब्रांच और हरियाणा पुलिस की संयुक्त टीम ने संदिग्ध महिंद्रा थार को रोकने की कोशिश की, लेकिन आरोपियों ने वाहन भगाने का प्रयास किया और पीछा किए जाने पर पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उन्हें दबोच लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान समीर और कुश के रूप में हुई है, जो रोहतक से जुड़े बताए जा रहे हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से दो ग्लॉक पिस्टल भी बरामद की हैं। जांच में सामने आया है कि फरार गैंगस्टर हिमांशु उर्फ भाऊ ने कथित तौर पर डॉक्टर नरेंद्र शर्मा को पहले धमकी दी थी और इसी साजिश के तहत शूटरों को दिल्ली भेजा गया था। अब पुलिस पूरे नेटवर्क, हथियारों की सप्लाई और गैंग के अन्य सदस्यों की भूमिका की गहन जांच कर रही है।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!