दोस्ती का कत्ल शराब पिलाई, गला काटा… शव के किए 5 टुकड़े

  • 1 day ago
  • 163 views


वाराणसी: उत्तर प्रदेश के वाराणसी से इंसानियत को झकझोर देने वाली वारदात सामने आई है। पुरानी रंजिश का बदला लेने के लिए एक युवक ने अपने ही दोस्त की बेरहमी से हत्या कर दी और पहचान छिपाने के लिए शव के पांच टुकड़े कर गोबर के गड्ढे में दबा दिया। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया है।

19 वर्षीय ईशू कन्नौजिया 6 अगस्त से लापता था। परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने कॉल डिटेल और सीसीटीवी फुटेज की मदद से जांच शुरू की, जिसमें ईशू की आखिरी लोकेशन उसके दोस्त प्रदीप के साथ मिली।

पूछताछ में सामने आया कि कुछ दिन पहले शराब पीने के दौरान ईशू ने प्रदीप की पिटाई कर दी थी। इसी अपमान का बदला लेने के लिए प्रदीप ने अपने भाई रामकृष्ण और दोस्त रोहित के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची। 6 अगस्त की रात ईशू को सुनसान रेलवे क्वार्टर में बुलाया गया, शराब पिलाई गई और फिर धारदार हथियार से उसकी हत्या कर दी गई।

हत्या के बाद आरोपियों ने शव के पांच टुकड़े किए, उन्हें प्लास्टिक के बोरे में भरकर गोबर के गड्ढे में छिपा दिया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर क्षत-विक्षत शव बरामद कर लिया है। शुरुआती जांच में यह भी पता चला कि आरोपियों ने शव ठिकाने लगाने का तरीका यूट्यूब से सीखा था।

पुलिस ने मुख्य आरोपी प्रदीप, उसके भाई रामकृष्ण और साथी रोहित को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now