आकाश सिम्स हॉस्पिटल में लगा नि:शुल्क किडनी रोग हेल्थ कैम्प

  • 1 day ago
  • 81 views


मथुरा: ब्रजवासियों के बेहतर स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए आकाश सिम्स हॉस्पिटल में शनिवार को नि:शुल्क नेफ्रोलॉजी एवं यूरोलॉजी हेल्थ कैम्प का आयोजन किया गया। शिविर में किडनी एवं मूत्र रोग विशेषज्ञों ने 70 से अधिक मरीजों की जांच कर उन्हें नि:शुल्क परामर्श और उपचार संबंधी सलाह दी।

हेल्थ कैम्प में वरिष्ठ नेफ्रोलॉजिस्ट डॉ. आशीष शर्मा और यूरोलॉजिस्ट डॉ. शिवकुमार चाहर ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। इस दौरान ब्लड शुगर और ब्लड प्रेशर की जांच पूरी तरह नि:शुल्क की गई, जबकि रेडियोलॉजी एवं पैथोलॉजी जांचों पर 30 प्रतिशत तथा बीएमसी एवं यूरोफ्लोमैट्री (मूत्र जांच) पर 50 प्रतिशत की विशेष छूट प्रदान की गई।

शिविर में सबसे अधिक मरीज यूरिन इंफेक्शन, प्रोस्टेट की समस्या, पेशाब रुक-रुक कर आने, गुर्दे की पथरी, किडनी संक्रमण तथा डायलिसिस से संबंधित परेशानियों के उपचार के लिए पहुंचे। बड़ी संख्या में मरीज डॉक्टरों की ओपीडी के बाहर अपनी बारी का इंतजार करते दिखाई दिए।

आकाश सिम्स हॉस्पिटल के यूनिट हेड ने बताया कि अस्पताल ब्रज क्षेत्र के लोगों को 24 घंटे अत्याधुनिक एवं विश्वस्तरीय चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि किडनी रोग विभाग क्षेत्र का प्रमुख रीनल साइंसेस सेंटर है, जहां किडनी से जुड़ी सभी बीमारियों का विशेषज्ञ उपचार उपलब्ध है।

शिविर में पहुंचे मरीजों और उनके परिजनों ने विशेषज्ञ चिकित्सकों तथा अस्पताल प्रबंधन का आभार व्यक्त करते हुए ऐसे स्वास्थ्य शिविरों को जनहित में बेहद उपयोगी बताया।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now