Please wait we are preparing awesome things...

Friday, 21 Aug 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
दिल्ली में भाऊ गैंग की खूनी साजिश नाकाम, एनकाउंटर के बाद दो शूटर गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच और हरियाणा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में भाऊ गैंग के दो कथित शूटरों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपी राजधानी के एक मशहूर डॉक्टर की हत्या की साजिश को अंजाम देने पहुंचे थे, लेकिन समय रहते ऑपरेशन सफल होने से बड़ी वारदात टल गई।

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि भाऊ गैंग से जुड़े शूटर बक्करवाला इलाके में मौजूद हैं। इसके बाद दिल्ली क्राइम ब्रांच और हरियाणा पुलिस की संयुक्त टीम ने संदिग्ध महिंद्रा थार को रोकने की कोशिश की, लेकिन आरोपियों ने वाहन भगाने का प्रयास किया और पीछा किए जाने पर पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी।

Previous News

BREAKING NEWS | डंपर की चपेट में आकर GLA यूनिवर्सिटी की छात्रा की दर्दनाक मौत

Next News

घर के बाहर खड़ी स्प्लेंडर बाइक चंद सेकंड में चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात