राजेंद्र सिंह सिकरवार के निधन पर मथुरा पहुंचे जयंत चौधरी, नम आंखों से दी श्रद्धांजलि...
- 11h ago
मथुरा: थाना गोवर्धन क्षेत्र के गांव पलसो में चकरोड़ की नाप-तौल के दौरान दो पक्षों के बीच हुए खूनी विवाद में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मारपीट और पथराव के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, शनिवार दोपहर करीब 1:10 बजे गांव पलसो में आरोपी दीना, दिनेश और राहुल को दीना के घर से गिरफ्तार किया गया। तीनों के खिलाफ थाना गोवर्धन में मुकदमा संख्या 425/2026 के तहत बीएनएस की विभिन्न धाराओं तथा सीएलए एक्ट में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की गई है।
दरअसल, राजस्व विभाग की टीम गांव पलसो में चकरोड़ की नाप-तौल कर रही थी। इसी दौरान दोनों पक्षों के लोगों ने लाठी-डंडे, सरिया, फावड़ा और ईंट-पत्थरों से एक-दूसरे पर हमला कर दिया। आरोप है कि राजस्व टीम के कार्य में भी बाधा डाली गई, जमकर गाली-गलौज और पथराव हुआ तथा एक कार और स्कूटी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया।
घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी और तनाव का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही गोवर्धन पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि मामले में अन्य नामजद आरोपियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
मथुरा: थाना गोवर्धन क्षेत्र के गांव पलसो में चकरोड़ की नाप-तौल के दौरान दो पक्षों के बीच हुए खूनी विवाद में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मारपीट और पथराव के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, शनिवार दोपहर करीब 1:10 बजे गांव पलसो में आरोपी दीना, दिनेश और राहुल को दीना के घर से गिरफ्तार किया गया। तीनों के खिलाफ थाना गोवर्धन में मुकदमा संख्या 425/2026 के तहत बीएनएस की विभिन्न धाराओं तथा सीएलए एक्ट में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की गई है। दरअसल, राजस्व विभाग की टीम गांव पलसो में चकरोड़ की नाप-तौल कर रही थी। इसी दौरान दोनों पक्षों के लोगों ने लाठी-डंडे, सरिया, फावड़ा और ईंट-पत्थरों से एक-दूसरे पर हमला कर दिया। आरोप है कि राजस्व टीम के कार्य में भी बाधा डाली गई, जमकर गाली-गलौज और पथराव हुआ तथा एक कार और स्कूटी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी और तनाव का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही गोवर्धन पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि मामले में अन्य नामजद आरोपियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!