संभल SP केके बिश्नोई की भावुक विदाई: मंच पर छलके आंसू, पत्नी IPS अंशिका बोलीं — “Always Proud of You”

  • 14h ago
  • 174 views


संभल/बिजनौर: उत्तर प्रदेश के चर्चित आईपीएस अधिकारी केके बिश्नोई का संभल से बिजनौर तबादला होने के बाद पुलिस लाइन में आयोजित विदाई समारोह भावुक पलों का गवाह बन गया। करीब 1 साल 11 महीने तक संभल के पुलिस अधीक्षक रहे केके बिश्नोई अपने संबोधन के दौरान भावुक हो गए और उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े।

विदाई समारोह में जैसे ही उन्होंने 24 नवंबर 2024 की संभल हिंसा और उस दौरान पुलिसकर्मियों के योगदान का जिक्र किया, उनका गला भर आया। मंच पर मौजूद संभल के जिलाधिकारी अंकित खंडेलवाल ने तुरंत उन्हें पानी पिलाकर संभाला। यह भावुक दृश्य वहां मौजूद अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को भी भावुक कर गया।

अपने संबोधन में केके बिश्नोई ने कहा कि संभल में कानून-व्यवस्था कायम रखना किसी एक अधिकारी की नहीं, बल्कि पूरी पुलिस टीम की मेहनत का परिणाम था। अंत में उन्होंने एक शेर पढ़ा—

“जहां रहेगा वहीं रौशनी लुटाएगा, किसी चराग का अपना मकां नहीं होता।”

उधर, उनकी पत्नी और बरेली में एसपी साउथ के पद पर तैनात IPS अंशिका वर्मा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर केके बिश्नोई की तस्वीर साझा करते हुए लिखा— “Always Proud of You! Best Wishes for the Next Assignment.” उनकी यह पोस्ट भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

संभल में अपने कार्यकाल के दौरान केके बिश्नोई ने हिंसा के आरोपियों पर सख्त कार्रवाई, गैंगस्टर एक्ट के तहत अभियान, नई पुलिस चौकियों की स्थापना और सीसीटीवी आधारित निगरानी व्यवस्था को मजबूत कर एक सख्त और प्रभावी पुलिस अधिकारी की पहचान बनाई।

 
🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now