दिल्ली में बारिश के बीच बड़ा हादसा! रोहिणी में 4 मंजिला इमारत ढही, 3 की मौत

  • 3 days ago
  • 147 views


नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के रोहिणी सेक्टर-16 में बुधवार शाम एक चार मंजिला इमारत अचानक भरभराकर ढह गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हादसे के बाद पुलिस, दमकल विभाग, एनडीआरएफ और अन्य राहत एजेंसियों ने संयुक्त रूप से बचाव अभियान चलाया। मलबे से चार लोगों को बाहर निकाला गया, जिनमें से तीन की मौत हो गई, जबकि एक मजदूर को सुरक्षित बचा लिया गया।

जानकारी के अनुसार, घटना 8 जुलाई की शाम करीब 4:30 बजे हुई। इमारत गिरने के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी। राहत टीमों ने मलबे में फंसे लोगों तक पहुंचने के लिए कई घंटों तक अभियान चलाया। बचाए गए मजदूर सद्दाम उर्फ रवि को जीवित बाहर निकाल लिया गया, जबकि राम (42), राम दुआ (62) और काफे उर्फ नूरुल (24) की मौत हो गई।

रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान मलबे में फंसे मजदूर तक पहले पानी और ऑक्सीजन पहुंचाई गई, जिसके बाद उसे सुरक्षित बाहर निकाला गया। पूरी रात जनरेटर और हाई-मास्ट लाइटों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य जारी रहा। अधिकारियों के अनुसार, अब मलबा हटाने का कार्य लगभग पूरा हो चुका है।

प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि इमारत पुरानी थी और उस पर निर्माण/मरम्मत का कार्य चल रहा था। हालांकि, इमारत गिरने के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और यदि निर्माण में किसी प्रकार की लापरवाही सामने आती है तो संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाए

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now