स्वीटी सुपारी परिवार की अनूठी पहल, स्व. सुरेश चन्द्र अग्रवाल की स्मृति में मेगा हेल्थ...
- 10h ago
खुफिया एजेंसियों से मिले इनपुट के बाद राजधानी दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। भारतीय जनता पार्टी के मुख्यालय सहित कई महत्वपूर्ण सरकारी इमारतों पर अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। खासतौर पर डीडीयू मार्ग स्थित कार्यालयों के आसपास निगरानी बढ़ा दी गई है।
सूत्रों के अनुसार संभावित आतंकी खतरे को देखते हुए दिल्ली पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट मोड पर हैं। संवेदनशील इलाकों में लगातार गश्त की जा रही है, जबकि प्रवेश और निकास बिंदुओं पर सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है।
खुफिया इनपुट में आत्मघाती हमला, कार बम, गोलीबारी और आईईडी जैसे संभावित खतरों की आशंका जताई गई है। हालांकि सुरक्षा एजेंसियों ने किसी विशेष संगठन का नाम सार्वजनिक नहीं किया है। पुलिस संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर बनाए हुए है और किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर