देवबंद का नाम बदलकर ‘देववृंद’ करने की मांग, फलाहारी महाराज ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

  • 65 days ago
  • 239 views


सहारनपुर के देवबंद का नाम बदलकर “देववृंद” किए जाने की मांग अब तेज होती नजर आ रही है। बजरंग दल की मांग के बाद अब ब्रज क्षेत्र से भी इस मुद्दे को लेकर आवाज उठी है। संत समाज से जुड़े फलाहारी महाराज ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर देवबंद का नाम बदलने की मांग की है।

पत्र में दावा किया गया है कि देवबंद प्राचीन समय में “देववृंद” के नाम से जाना जाता था और यह देवताओं की तपस्थली तथा सनातन संस्कृति का महत्वपूर्ण केंद्र रहा है। उन्होंने कहा कि इस स्थान की ऐतिहासिक और धार्मिक पहचान को पुनर्जीवित करने के लिए इसका नाम बदला जाना आवश्यक है।

फलाहारी महाराज ने पत्र में यह भी आरोप लगाया कि वर्तमान समय में देवबंद में कट्टरपंथी गतिविधियों को बढ़ावा दिया जा रहा है और विदेशी फंडिंग के जरिए युवाओं को भटकाने का काम हो रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री से इस विषय पर गंभीरता से विचार करने और क्षेत्र में सख्त निगरानी बढ़ाने की मांग की है।

इसके साथ ही पत्र में देवबंद क्षेत्र को भारतीय सेना की निगरानी में देने जैसी मांग भी की गई है। फलाहारी महाराज ने मुख्यमंत्री से अपील करते हुए कहा कि वे सनातन संस्कृति और हिंदू गौरव की रक्षा के लिए देवबंद का नाम बदलकर “देववृंद” करें।

हालांकि इस मांग को लेकर अभी प्रशासन या सरकार की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, लेकिन इस बयान के बाद राजनीतिक और सामाजिक चर्चाएं तेज हो गई हैं।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now