डकैती डालने वाले बावरिया गिरोह दो मुख्य डकैत एनकाउंटर में ढेर, स्वाट टीम प्रभारी अजय वर्मा और हेड कांस्टेबल दुर्ग विजय घायल

  • 66 days ago
  • 242 views


मथुरा पुलिस और बदमाशों के बीच तड़के सुबह आज मुठभेड़ हो गई इस एनकाउंटर में कुख्यात बावरिया गिरोह के दो खतरनाक डकैतो पुलिस ने मार गिराया मारे गए बदमाशों की पहचान धर्मवीर उर्फ लंबू और राजेंद्र उर्फ पप्पू के रूप में हुई है, जिन पर पचास-पचास हजार रुपये का इनाम घोषित था। दोनों मूल रूप से राजस्थान के रहने वाले थे। हालांकि, इस क्रॉस फायरिंग में स्वाट टीम प्रभारी अजय वर्मा और हेड कांस्टेबल दुर्ग विजय भी गोली लगने से घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मथुरा का थाना सुरीर इलाका आज सुबह गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा। पिछले दिनों सुरीर के टैटीगांव में मशहूर कारोबारी अजय अग्रवाल को घर में बंधक बनाकर तीन लाख 22 हजार की डकैती की थी जिससे इलाका दहल उठा था। इस वारदात ने मथुरा पुलिस की साख पर सवाल खड़े कर दिए थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए मथुरा के एसएसपी श्लोक कुमार ने खुद कमान संभाली और डीआईजी  शैलेश कुमार पांडे ने उस वक्त घटनास्थल का निरीक्षण किया था इतना ही नहीं बदमाशों को दबोचने के लिए एक-दो नहीं, बल्कि पूरी 17 टीमें लगा दीं।आज सुबह जब स्वाट टीम और सुरीर पुलिस ने घेराबंदी की, तो बदमाशों ने सरेंडर करने के बजाय पुलिस टीम पर सीधे फायरिंग झोंक दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोलियां चलाईं, जिसमें 50-50 हजार के इनामी डकैत धर्मवीर उर्फ लंबू और राजेंद्र उर्फ पप्पू गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें तुरंत मांट सीएचसी ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने दोनों बदमाशों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया लेकिन जिला अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में दोनों डकैतों ने दम तोड़ दिया।और डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

इधर घटना की सूचना पर एसएसपी श्लोक कुमार मथुरा के जिला अस्पताल पहुंचे उन्होंने बताया कि इस मुठभेड़ में स्वाट टीम के प्रभारी अजय वर्मा और हेड कांस्टेबल दुर्ग विजय भी घायल हुए जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।मारे गए बावरिया गिरोह के ये डकैत बेहद शातिर और पेशेवर अपराधी थे।

सुरीर में डकैती डालने के बाद इन्होंने नोएडा, खैर, दिल्ली, पलवल और रेवाड़ी जैसी कई जगहों पर ताबड़तोड़ वारदातों को अंजाम देकर पुलिस की नाक में दम कर रखा था। लेकिन मथुरा पुलिस के इस बड़े एक्शन के बाद अब इस खूंखार गैंग के दो सदस्यों को मार गिराया

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now