स्वीटी सुपारी परिवार की अनूठी पहल, स्व. सुरेश चन्द्र अग्रवाल की स्मृति में मेगा हेल्थ...
- 10h ago
मथुरा। दहेज हत्या के मामले में गोविंदनगर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने गुरुवार सुबह वृंदावन रोड स्थित गायत्री तपोभूमि के पास से आरोपियों को दबोचा और उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई शुरू कर दी।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में तरुण, कृष्ण कुमार उर्फ कान्हा तथा एक महिला अभियुक्ता शामिल हैं। तीनों ओम नगर, चामुंडा कॉलोनी, थाना गोविंदनगर क्षेत्र के निवासी हैं। इनकी गिरफ्तारी मु0अ0सं0 189/2026 में दर्ज दहेज हत्या एवं दहेज प्रतिषेध अधिनियम से संबंधित धाराओं के तहत की गई है।
गिरफ्तारी 9 जुलाई 2026 को सुबह 7:45 बजे थाना गोविंदनगर पुलिस टीम ने की। इस कार्रवाई का नेतृत्व थानाध्यक्ष अजय वर्मा ने किया। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक कृपाल सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी और महिला पुलिसकर्मी भी शामिल रहीं।
पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है और जांच के आधार पर अन्य आवश्यक कदम भी उठाए जाएंगे। दहेज उत्पीड़न और दहेज हत्या जैसे मामलों में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर