दादा मोहल्ला में पेड़ों की सुरक्षा को लेकर लोगों ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

  • 62 days ago
  • 220 views


मथुरा के कृष्णापुरी चौराहा स्थित दादा मोहल्ला क्षेत्र के निवासियों ने पेड़ों की सुरक्षा और संरक्षण की मांग को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की कि क्षेत्र में पेड़ों की सिंचाई के लिए बनाई गई जल व्यवस्था को किसी भी स्थिति में न हटाया जाए।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि गोविंद सैमसंग के पास नाले के किनारे आमला, पीपल और केले सहित कई छायादार एवं धार्मिक महत्व के वृक्ष लगाए गए हैं। इन पेड़ों की नियमित सिंचाई के लिए स्थानीय स्तर पर जल की व्यवस्था की गई है, जिससे पेड़ सुरक्षित और हरे-भरे बने हुए हैं।

लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में खोखे पर सामान बेचने वाला एक दुकानदार इस जल व्यवस्था को हटवाने का प्रयास कर रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि पानी की व्यवस्था हटाई गई तो पेड़ों के सूखने का खतरा बढ़ जाएगा, जिससे पर्यावरण को नुकसान पहुंचेगा।

निवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि पेड़ों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए और जल व्यवस्था को यथावत बनाए रखा जाए, ताकि क्षेत्र का पर्यावरण सुरक्षित रह सके।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now