स्वीटी सुपारी परिवार की अनूठी पहल, स्व. सुरेश चन्द्र अग्रवाल की स्मृति में मेगा हेल्थ...
- 10h ago
वृंदावन। मथुरा जनपद में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के बीच बुधवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया। घनश्याम वाटिका कॉलोनी में एक मकान की दीवार में करंट उतरने से छत्तीसगढ़ निवासी श्रद्धालु शशिकांत चौबे (46) की मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया, जबकि मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
जानकारी के अनुसार, शशिकांत चौबे, निवासी छत्तीसगढ़, पिछले चार दिनों से वृंदावन में अपने परिचित दीपक सारस्वत के यहां ठहरे हुए थे। बताया जा रहा है कि दो दिनों से लगातार हो रही भारी बारिश के कारण मकान की दीवार में अचानक बिजली का करंट उतर आया।
बुधवार को जैसे ही शशिकांत चौबे दीवार के संपर्क में आए, उन्हें तेज करंट का झटका लगा और वह मौके पर ही गंभीर रूप से झुलस गए। उनके साथ मौजूद लोगों ने तुरंत उन्हें बचाने का प्रयास किया और आनन-फानन में जिला संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया। मृतक के परिजनों को भी हादसे की सूचना दे दी गई है। सूचना मिलते ही परिवार में मातम छा गया।
लगातार हो रही बारिश के बीच करंट लगने की यह घटना एक बार फिर बिजली सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बरसात के मौसम में पुराने भवनों, बिजली की वायरिंग और खुले विद्युत संपर्कों की समय-समय पर जांच होनी चाहिए, ताकि इस तरह के दर्दनाक हादसों से बचा जा सके।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर