स्वीटी सुपारी परिवार की अनूठी पहल, स्व. सुरेश चन्द्र अग्रवाल की स्मृति में मेगा हेल्थ...
- 11h ago
मथुरा के भूतेश्वर रोड से लेकर मसानी तक उखड़े पड़े रोड का निर्माण कार्य इसी हफ्ते शुरू हो जाएगा लगभग 15 से 20 दिनों से यह रोड उखड़ा हुआ पड़ा है नगर निगम के जल विभाग के द्वारा यहां पर भूतेश्वर से मसानी तक पाइपलाइन डाली जा रही है इसके लिए इस रोड को खोदा गया था
क्योंकि यह श्री कृष्णा संस्थान को जाने वाला एक मुख्य मार्ग है प्रतिदिन यहां से हजारों वाहन गुजरते हैं नगर निगम द्वारा यह कार्य को देखते हुए किया जा रहा है जल कल विभाग के सहायक अभियंता हेमेंद्र गौतम ने बताया की कुछ चिन्हित जगहों पर जेसीबी से पाइपलाइन का कार्य पूर्ण करा दिया गया है पाइपलाइन का कार्य भी जगन्नाथ पुरी तक हो चुका है लगभग 10% कार्य और बचा है जिसको जल्द से जल्द पूर्ण कर दिया जाएगा और इसी हफ्ते रोड की मरम्मत शुरू हो जाएगी
बता दें कि 6 करोड़ की लागत से यह कार्य पूर्ण होना है 3 महीने निर्माण कार्य का समय तय किया गया हैं निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद भूतेश्वर पुल के नीचे होने वाले जलभराव से मुक्ति मिलेगी
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर