भीषण गर्मी में सेवा की मिसाल: जैन ट्रस्ट ने जिला अस्पताल और गोशाला में भेंट किए कूलर

  • 63 days ago
  • 265 views


मथुरा में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच सेवा और मानवता की एक प्रेरणादायक तस्वीर सामने आई है। श्रीमती मगन बाई, कपूर चंद जैन मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट की पहल पर जिला अस्पताल और गोशाला में कूलर भेंट किए गए।

ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने रविवार को जिला अस्पताल पहुंचकर CMS डॉ. नीरज अग्रवाल को एक कूलर सौंपा। ट्रस्ट के ट्रस्टी अनिल कुमार जैन ने बताया कि कुछ दिन पहले उन्होंने ओपीडी में मरीजों को लंबी लाइनों में भीषण गर्मी में परेशान होते देखा था, जिसके बाद उन्होंने कूलर लगाने का संकल्प लिया था।

यह सहयोग उन्होंने अपने पिता की पुण्यतिथि के अवसर पर पूरा किया। अस्पताल प्रशासन ने इस पहल की सराहना करते हुए ट्रस्ट का आभार जताया और इसे मरीजों के लिए राहतकारी कदम बताया।

इसी के साथ ट्रस्ट ने वृंदावन स्थित रंगीली कुंज आश्रम की गोशाला में भी कूलर भेंट किए, ताकि गर्मी से बेजुबान पशुओं को राहत मिल सके।

ट्रस्ट के सदस्यों ने कहा कि उनका उद्देश्य केवल मानव सेवा नहीं बल्कि जीव सेवा भी है, और जरूरतमंदों की मदद के लिए वे हमेशा तत्पर रहेंगे।

इस अवसर पर राकेश जैन, रविंद्र जैन और गिरीश जैन सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

 
🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now