स्वीटी सुपारी परिवार की अनूठी पहल, स्व. सुरेश चन्द्र अग्रवाल की स्मृति में मेगा हेल्थ...
- 10h ago
मथुरा के थाना हाईवे क्षेत्र में मंगलवार देर शाम बाइक सवार बदमाशों ने एक दंपती से 2.70 लाख रुपये से भरा बैग छीन लिया। बदमाश वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, राजस्थान के कुम्हेर क्षेत्र के गांव रारह निवासी चौहान सिंह पिछले लगभग 25 वर्षों से मांट के नगरा भूरे में रहते हैं। मंगलवार को वह अपनी पत्नी के साथ भरतपुर गए थे। वहां उन्होंने एक प्लॉट बेचा था, जिसकी एवज में उन्हें 2.70 लाख रुपये मिले थे। यह राशि उन्होंने एक बैग में रखी हुई थी।
दंपती अपनी बाइक से वापस अपने गांव लौट रहे थे। महिला पीछे बैठी थी और बैग उसके पास था। थाना हाईवे क्षेत्र के गांव मुड़ेसी के पास पहुंचने पर पीछे से आए दो बाइक सवार बदमाशों ने झपट्टा मारकर बैग छीन लिया और तेजी से फरार हो गए।लूट की वारदात के बाद महिला ने शोर मचाया, लेकिन कुछ ही मिनटों में बदमाश आंखों से ओझल हो गए। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुके थे।
सूचना मिलते ही थाना हाईवे प्रभारी शैलेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ितों से घटना के संबंध में जानकारी ली। पुलिस ने बदमाशों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जएगा
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर