भतीजी की शादी में खून! अवैध संबंधों के शक में चचेरे भाई की गोली मारकर हत्या, मंडप से ही दबोचा गया आरोपी

  • 8 days ago
  • 329 views


मथुरा में एक शादी समारोह उस वक्त मातम में बदल गया, जब भतीजी की शादी में शामिल एक युवक ने अपने ही चचेरे भाई की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद शादी के पंडाल में अफरा-तफरी मच गई। मौजूद लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए आरोपी को मौके से ही पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।

घटना थाना हाईवे क्षेत्र के गोवर्धन रोड स्थित ज्योति फार्म हाउस की है, जहां नोहझील के पारसोली गांव निवासी परिवार में शादी समारोह चल रहा था। लगन-सगाई की रस्में चल रही थीं और बाहर मेहमान भोजन कर रहे थे। इसी दौरान आरोपी पवन चौधरी ने अपने चचेरे भाई गजेंद्र चौधरी पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं।

गोलियां लगने से गजेंद्र चौधरी की मौके पर ही मौत हो गई। अचानक हुई फायरिंग से शादी समारोह में भगदड़ मच गई। हालांकि, मौके पर मौजूद लोगों ने आरोपी को भागने नहीं दिया और मंडप से ही पकड़ लिया।

सूचना मिलते ही थाना हाईवे पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पवन चौधरी को उसकी लाइसेंसी पिस्टल के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी को अपनी पत्नी और चचेरे भाई के बीच कथित अवैध संबंध होने का शक था। इसी शक के चलते उसने इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर 

मथुरा के गोवर्धन रोड स्थित ज्योति फार्म हाउस में एक शादी समारोह के दौरान सनसनीखेज वारदात सामने आई। आरोपी पवन चौधरी ने पत्नी और चचेरे भाई के बीच कथित अवैध संबंधों के शक में गजेंद्र चौधरी की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद मौजूद लोगों ने आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया। पुलिस ने लाइसेंसी पिस्टल बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है।

 पुलिस के अनुसार हत्या का संभावित कारण आरोपी का अपनी पत्नी और मृतक के बीच कथित अवैध संबंधों का शक बताया गया है। इस दावे की पुष्टि नहीं हुई है और मामले की जांच जारी है।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now