बेटों की जान बचाने के लिए खुद कुर्बान हो गई माँ,शराबियों के उत्पात ने उजाड़ा परिवार

  • 72 days ago
  • 47 views


मथुरा की बाल्मीकि बस्ती में एक माँ ने अपने बेटों की जान बचाने के लिए अपनी कुर्बानी दे दी घटना की वजह बेहद मामूली लेकिन गंभीर थी। मृतका राजवती के घर के पास चौराहे पर गगन, डोरी, आंसू और आदित्य जैसे दबंग सरेआम शराब पीकर उत्पात मचाते थे। घर में जवान बहु बेटियों की सुरक्षा को देखते हुए राजवती ने उन्हें टोक दिया।

बस इतनी सी बात इन दबंगों को नागवार गुजरी।आरोप हे कि करीब एक दर्जन हमलावरों ने लाठी, डंडे और सरियों के साथ राजवती के घर पर धावा बोल दिया। बेटों पर हमला होते देख राजवती ढाल बनकर खड़ी हो गईं।

दबंगों ने उनके सिर पर लोहे की सरिया से जोरदार प्रहार किया। घायल अवस्था में उन्हें आगरा ले जाया जा रहा था, लेकिन उन्होंने रास्ते में ही राजवती ने दम तोड़ दिया।मृतका के बेटे आकाश का आरोप है कि हमलावर इतने बेरहम थे कि उसके पिता हाथ जोड़कर रहम की भीख मांगते रहे, गिड़गिड़ाते रहे, लेकिन दबंगों का दिल नहीं पसीजा।परिजनों के मुताबिक घर के पास ये लोग शराब पीकर गंध मचाते थे। घर में माँ-बहनें हैं, इसलिए मना किया था।

इसी बात पर गगन, डोरी और इनके साथियों ने हमला कर दिया। पापा हाथ जोड़ते रहे पर इन्होंने माँ के सिर में सरिया मार दिया जिससे उनकी मौत हो गई।फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now