नि:शुल्क मेडिकल कैंप में 250 मरीजों की जांच, 180 जरूरतमंदों को मिले चश्मे...
- 9h ago
उत्तर प्रदेश में बिजली विभाग द्वारा लाखों उपभोक्ताओं का विद्युत भार (लोड) बढ़ाए जाने के बाद अब इसका असर मथुरा में भी देखने को मिल रहा है। कैंट स्थित बिजलीघर पर बड़ी संख्या में उपभोक्ता बढ़ा हुआ लोड कम कराने के लिए लंबी कतारों में खड़े नजर आए।
उपभोक्ताओं का कहना है कि पिछले महीने के बिजली बिल में अचानक बढ़ा हुआ विद्युत लोड जोड़ दिया गया, जिससे बिल की राशि में भी काफी बढ़ोतरी हो गई है। इसका सीधा असर आम लोगों की जेब पर पड़ रहा है और हजारों उपभोक्ता अतिरिक्त आर्थिक बोझ झेलने को मजबूर हैं।
बढ़ते विरोध के बीच लोग अपने बिजली कनेक्शन का लोड कम कराने के लिए लगातार बिजली विभाग के कार्यालय पहुंच रहे हैं। वहीं विभागीय अधिकारी उपभोक्ताओं से आवेदन पत्र लेकर मामलों की जांच और उचित समाधान का आश्वासन दे रहे हैं।
फिलहाल बिजलीघर पर रोजाना बड़ी संख्या में उपभोक्ता पहुंच रहे हैं, जिससे वहां लंबी कतारें और भीड़ का माहौल बना हुआ है।
उत्तर प्रदेश में बिजली विभाग द्वारा लाखों उपभोक्ताओं का विद्युत भार (लोड) बढ़ाए जाने के बाद अब इसका असर मथुरा में भी देखने को मिल रहा है। कैंट स्थित बिजलीघर पर बड़ी संख्या में उपभोक्ता बढ़ा हुआ लोड कम कराने के लिए लंबी कतारों में खड़े नजर आए। उपभोक्ताओं का कहना है कि पिछले महीने के बिजली बिल में अचानक बढ़ा हुआ विद्युत लोड जोड़ दिया गया, जिससे बिल की राशि में भी काफी बढ़ोतरी हो गई है। इसका सीधा असर आम लोगों की जेब पर पड़ रहा है और हजारों उपभोक्ता अतिरिक्त आर्थिक बोझ झेलने को मजबूर हैं। बढ़ते विरोध के बीच लोग अपने बिजली कनेक्शन का लोड कम कराने के लिए लगातार बिजली विभाग के कार्यालय पहुंच रहे हैं। वहीं विभागीय अधिकारी उपभोक्ताओं से आवेदन पत्र लेकर मामलों की जांच और उचित समाधान का आश्वासन दे रहे हैं। फिलहाल बिजलीघर पर रोजाना बड़ी संख्या में उपभोक्ता पहुंच रहे हैं, जिससे वहां लंबी कतारें और भीड़ का माहौल बना हुआ है।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!