नि:शुल्क मेडिकल कैंप में 250 मरीजों की जांच, 180 जरूरतमंदों को मिले चश्मे...
- 9h ago
मथुरा में भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश पाल के प्रथम ब्रज आगमन पर पुष्पांजलि स्थित भाजपा जिला कार्यालय में ब्रज क्षेत्र की कार्यसमिति बैठक आयोजित की गई। बैठक में ब्रज क्षेत्र के 19 जिलाध्यक्षों ने भाग लिया और संगठन विस्तार, बूथ सशक्तीकरण तथा केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर पहुंचाने पर मंथन किया गया।
बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं ने "जो श्याम का नहीं, वो मेरे काम का नहीं" और "अबकी बारी बांके बिहारी" के नारों के साथ प्रदेश अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया। इससे पहले प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश पाल, प्रदेश मंत्री प्रमेन्द्र जांगड़ा और अन्य पदाधिकारियों ने ठाकुर श्री बांके बिहारी जी के दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश पाल ने कहा कि भाजपा ने पिछड़े, वंचित और अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को नेतृत्व और सम्मान देने का कार्य किया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने और बूथ स्तर पर संगठन को और मजबूत करने का आह्वान किया।
विपक्ष पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि पीडीए का नारा केवल राजनीतिक दिखावा है और परिवारवाद की राजनीति करने वालों ने जनता का विश्वास खो दिया है। उन्होंने "जय माधव, जय यादव" और "अबकी बारी बांके बिहारी" के उद्घोष के साथ कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार किया।
बैठक में भाजपा प्रदेश मंत्री प्रमेन्द्र जांगड़ा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का सबसे बड़ा बल उसका मजबूत संगठन और समर्पित कार्यकर्ता हैं, जिनके दम पर पार्टी लगातार जनता का विश्वास जीत रही है।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर